फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों के निशाने पर रहे हैं हापुड़ के मुनीम

Mon, 27 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के घी व्यापारी के मुनीमों से 7.35 लाख की लूट की पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी यहां के कई व्यापारियों के मुनीमों को बदमाशों ने पिलखुवा में अपना निशाना बनाया है। इससे पहले दो साल के अंदर तीन व्यापारियों के मुनीमों के साथ लूट की वारदात हो चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनाओं का पर्दाफाश करने का दावा तो किया, लेकिन लुटी गई रकम न के बराबर ही बरामद हुई। हापुड़ में  तेल, घी, बर्तन, अनाज, गुड़  आदि के व्यापारियों का जिले के साथ प्रदेश भर में व्यापार होता है। व्यापारियों के मुनीम माल भेजने के बाद तगादा करने भी जाते हैं।

शनिवार को शहर के घी व्यापारी अतुल के मुनीम अमित से पिलखुवा हाईवे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहों के बल पर 7.35 लाख रुपये लूट लिए। इस वारदात से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि  पिलखुवा में दो साल में व्यापारियों के मुनीम से लूट की यह चौथी वारदात है। हालांकि पुलिस तीनों वारदात को खोल चुकी है। लेकिन बरामदगी के नाम पर व्यापारी को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें