फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मोबाइल लूटकर बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
युवक से मोबाइल लूटकर बदमाश फरार
- पीड़ित ने की 100 नंबर पर शिकायत, नहीं की गई रिपोर्ट दर्ज
हापुड़। बुलंदशहर रोड पर नई चुंगी के पास बाइक सवार बदमाश ने एक युवक से मोबाइल लूट लिया। मामले की सूचना 100 नंबर पर दी गई। लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को टरका दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नई चुंगी के समीप रहने वाला शाहनवाज चौधरी फोन पर बात करते हुए बुलंदशहर रोड पर किसी कार्य से जा रहा था। जैसे ही वह घर से थोड़ी दूर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए एक बदमाश ने उससे फोन छीन लिया। पीड़ित ने उसका पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सका। मामले की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इतिश्री कर ली। पुलिस ने पीड़ित को टरका दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचककर शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें