फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में लापता हुई किशोरी को घर के बाहर से अगुवा किया गया था

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को घर के बाहर से किया गया था अगवा
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में लापता हुई सिंभावली की किशोरी को घर के बाहर से अगवा किया गया था। किशोरी ने आरोपियों के चंगुल से छूटकर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने एक महिला व उसके तीन बेटों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। सिंभावली के एक मोहल्ले से 16 साल की किशोरी दो दिन पहले घर के बाहर से संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी।
विज्ञापन


रविवार दोपहर वह परिजनों के साथ थाने पहुंची। परिजनों ने बताया कि किशोरी दुकान से सामान खरीदने घर से गई थी। तभी कार से आई गांव वैट की एक महिला ने अपने तीन बेटों के साथ उसे उठाकर कार में डाल लिया और दबोचकर ले गई।
विज्ञापन


मौका मिलने पर वह उनके चंगुल से छूटकर लौट आई। एसओ दीक्षित त्यागी ने बताया कि महिला समेत उसके तीन बेटों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्र्ज कर उनकी तलाश कराई जा रही है।

पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें