फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला और देवर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के विरोध देवर भाभी को पीटा
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शनिवार देर रात घर के बाहर खड़ी महिला से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला और उसके देवर की पिटाई कर दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार देर रात साढ़े नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन


तभी अचानक एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस दौरान महिला ने शोर मचा दिया तो उसका देवर तुरंत घर के बाहर आ गया। महिला और देवर ने छेड़छाड़ कर विरोध किया तो युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित पक्ष के बयान के आधार मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें