फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल की उपचार के दौरान मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल की युवक की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ में सड़क हादसे में घायल हुए सिंभावली के युवक की सोमवार देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि हादसे में उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी। 14 दिन के अंदर पति-पत्नी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी 35 वर्षीय जयभगवान गांव में ही दर्जी की दुकान कर परिजनों का पालन-पोषण करता था। जो 14 नवंबर को मेरठ में स्थित अपनी ससुराल में पत्नी राजकुमारी के साथ शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया था। मेरठ-रोहटा रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। घटना में राजकुमारी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि जयभगवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे स्थानीय नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार की देर शाम उसकी भी मौत हो गई। दो सप्ताह में पति-पत्नी की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें