फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की भिड़ंत में जीजा-साले समेत 8 घायल

Wed, 24 May 2017 08:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
वाहनों की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे समेत अलग-अलग मार्गों पर हुई वाहनों की भिड़ंत में जीजा-साले समेत आठ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर होते देख मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गढ़ के गांव अल्लाबख्शपुर के सामने पीर बाबा की मजार के सामने वाले स्पीड ब्रेकर पर मंगलवार रात में करीब ढाई बजे मारूति कार ने सेंट्रो कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे सेंट्रो क ार में सवार मित्रसेन, उसका भतीजा गौरव और चालक हसरत निवासी चंदौसी जनपद संभल घायल हो गए।

ये लोग दिल्ली अस्पताल में भर्ती अपने बीमार रिश्तेदार से मिलकर वापस लौट रहे थे। दूसरी घटना बुधवार तड़के करीब 6 बजे अधर में अटके स्याना चौपला पर फ्लाई ओवर के नीचे हुई। यहां हाईवे पर जा रही डग्गामार बस ने फ्लाई ओवर के नीचे से निकल रही बाइक को साइड मार दी।
विज्ञापन


इससे बाइक पर सवार बुलंदशहर निवासी कुक्की और उसका दोस्त रामवीर घायल हो गए। वहीं तीसरी घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे गढ़-मेरठ मार्ग पर गांव पौपाई के जंगल में हुई। यहां मारूति कार को कैंटर ने साइड मार दी।

इससे कार में सवार मोहन, उसका जीजा योगेश और चालक सोमपाल निवासी सरधना घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आनन फानन में घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम ले आई। यहां कुक्की और रामवीर की हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उन्हें  मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें