फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण दिलाने के नाम पर 15 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण दिलाने के नाम पर 15 हजार ठगे
विज्ञापन


हापुड़। नगर के मोहल्ला सिद्धार्थनगर निवासी एक युवक से ई-रिक्शा के लिए ऋण दिलाने का झांसा देकर व्यक्ति ने 15200 रुपये ठग लिए। अब पीड़ित कार्रवाई के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है। पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थनगर निवासी ब्रिजेश कुमार पुत्र नानक चंद ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने एक विज्ञापन के माध्यम से ऋण दिलाने वाली एक कंपनी को फोन किया था। फोन पर कंपनी के कर्मचारी ने उसे ऋण देने का वादा करते हुए कुछ औपचारिकताएं पूरी करने की बात कही। इन औपचारिकताओं के नाम पर फोन करने वालों ने उससे 15200 रुपये अपने खातों में डलवा लिए। उसके बाद भी ऋण नहीं मिला तो कर्मचारियों ने उससे एक लाख रुपये का ऋण देने के लिए पचास हजार रुपये की और मांग की। हालांकि इस धनराशि के मांगे जाने के बाद उसे ठगी का एहसास हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं की। अब पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें