फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के जिला सह प्रभारी पर हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के जिला सह प्रभारी पर हमला
विज्ञापन


गांव कटीरा जाफराबाद निवासी हिंदू युवा वाहिनी के जिला सह प्रभारी पर बुधवार की देर शाम डहरा कुटी के बाजार में 4 लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने दो लोगों को नामजद करते हुए 4 के खिलाफ तहरीर दी है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव कटीरा जाफराबाद निवासी विरेंद्र चौहान हिंदू युवा वाहिनी के जिला सह प्रभारी है। उन्होंने बुधवार की रात थाने में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि वह बुधवार की शाम डहरा कुटी पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार में घरेलू सामान की खरीददारी करने के लिए गया था।
विज्ञापन


रास्ते में उसे गांव के रहने वाले हरिओम और श्याम सुंदर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हंगामा होने पर बाजार में मौजूद लोगों ने 100 नंबर पर फोन पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर आरोपी खेतों में घुसकर भाग निकलने में कामयाब हो गए। पीड़ित का कहना है कि दोनों भाई उससे काफी समय सेे रंजिश रखते हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसओ रवि रतन ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें