फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की भिड़ंत में निजी चिकित्सक समेत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों की भिड़ंत में आठ घायल, एक मेरठ रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे समेत अलग-अलग रास्तों पर हुई वाहनों की भिड़ंत में निजी चिकित्सक और महिला समेत आठ घायल हो गए। इनमें हालत बिगड़ने पर एक को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सिंभावली शुगर मिल गेट से थोड़ी दूरी पर रविवार की रात करीब 10 बजे डग्गामार बस ने टाटा-407 को साइड मार दी। इससे टाटा का चालक मुजीब खां और क्लीनर अनीस अहमद निवासी संभल घायल हो गए। दोषी चालक बस को लेकर भाग गया। दूसरी घटना ब्रजघाट गंगा पुल के पास हुई, जहां रविवार की रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार केंटर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार में सवार निजी चिकित्सक यतेंद्र, वीरपाल और चालक सुंदर निवासी अमरोहा घायल हो गए। तीसरी घटना गांव अल्लाबख्शपुर के सामने हाईवे स्पीड ब्रेकर पर हुई, जहां सोमवार की सुबह करीब आठ बजे कट से निकलकर हाईवे पर आ रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को साइड मार दी। कार में सवार रिहाना, उसका मामा वसीम खां और चालक योगेश निवासी चंदौसी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर एकत्र लोगों के सहयोग से घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया, जहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने योगेश को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें