फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकर्ता के साथ मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो फाइल संख्या 01 एचपीआर पीएच-18 व 19
विज्ञापन


आरएसएस कार्यकर्ता के साथ मारपीट, हंगामा
- कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक व भाजपाइयों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोल मार्केट में आरएसएस के कार्यकर्ता के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी। इस बीच दोनों एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। सूचना मिलने पर विधायक विजय पाल आढ़ती व अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी थाने जा पहुंचे। वहां पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाकर वह धरने पर बैठ गए। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ।
पन्नापुरी निवासी गजेंद्र आरएसएस के कार्यकर्ता हैं। वह गोल मार्केट में मोबाइल की दुकान करते हैं। मंगलवार शाम ततारपुर निवासी सोमेश कुमार चार्जर लेने दुकान पर पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। सोमेश ने गजेंद्र के सिर में डंडा मार दिया। जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। वहां दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को थाने में बैठा लिया। इसकी सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता व आरएसएस कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। साथ ही विधायक विजयपाल आढ़ती भी पहुंच गए। इस बीच कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधिकारियों ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। जिस पर कार्यकर्ता भड़क गए। वह कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर सीओ पवन कुमार थाने पहुंचे। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि दोनों युवकों में मारपीट हो गई थी। लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें