फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने में अपनी शान समझते हैं वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो फाइल संख्या 01 एचपीआर पीएच-07
विज्ञापन


नो पार्किंग जोन में खड़े करते हैं वाहन
- शहर के प्रमुख चौराहों पर बनीं हैं नो पार्किंग जोन
- लोगों को जाम की समस्या से पड़ता है जूझना
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़।
नगर के प्रमुख चौराहोें पर दिनभर जमा लगा रहता है। ऐसे में जाम से निजात के लिए पुलिस प्रशासन ने नो पार्किंग जोन के बोर्ड लगाए हैं। उसके बावजूद यहां वाहन खड़ा करना लोग शान समझते हैं।
नगर के तहसील चौराहे, मेरठ तिराहा, फ्री गंज रोड, दिल्ली रोड, अतरपुरा चौपला पर दिन निकलते ही जाम लग जाता है। मंगलवार को भी दिनभर जाम लगा रहा। ऐसे में जाम के प्रमुख चौराहे मानकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने इन चौराहों को नो पार्किंग जोन घोषित किया है। जिसके लिए इन चौराहों व सड़कों पर वाहन नहीं खड़ा करने के लिए बोर्ड लगाए हैं।
विज्ञापन

उसके बाद भी इन बोर्ड के बाहर ही वाहन खड़े रहते हैं। कई बार दुकानदारों द्वारा वाहन चालकों को हटाने के लिए कहा जाता है तो मामला मारपीट तक पहुंच जाता है। व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी अंजान बने हैं। इन वाहनों में खासतौर पर डग्गामार वाहन शामिल हैं। कुल मिलाकर जाम के झाम से निजात के लिए बनी ये योजना ध्वस्त होने के कगार पर है।
विज्ञापन

एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया कि चौराहों पर जाम से निजात के लिए पुलिस प्रयासरत है। नो पार्किंग जोन या सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें