फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में पशु बांधने का विरोध करने पर किशोरी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते में पशु बांधने का विरोध करने पर किशोरी को पीटा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव पलवाड़ा में रास्ते में पशु बांधने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने सोमवार रात एक किशोरी की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गई। महिला ने आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के गांव पलवाड़ा निवासी ओमवती ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि उसके पड़ोस में बीरपाल का मकान है। इनके परिजन रास्ते में पशु बांधकर मार्ग अवरुद्ध कर देते हैं और इसका विरोध करने पर गाली-गलौज और अभद्रता भी करते हैं। महिला का आरोप है कि सोमवार की शाम उसने बीरपाल के बेटे धर्मेंद्र से पशुओं को रास्ते से हटाने के लिए कहा, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर धर्मेंद्र ने अपने भाई विनोद के साथ उसकी बेटी रीता की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गई। महिला ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ रवि रतन ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें