फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
हापुड़। शादी का झांसा देकर एक युवक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान उसने उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अपनी बूढ़ी मां के साथ अकेली रहती है। मोहल्ले के ही एक युवक ने उससे शादी का झांसा देकर कहे में ले लिया। युवक ने उसका मकान अपने नाम कराने के लिए उसकी भैंस भी बिकवा दी। इसके अलावा वह झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण भी करता रहा। आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। युवती ने उसका विरोध किया तो वह उसे वायरल करने की धमकी देता रहा। तीन मई की रात आरोपी ने उसके साथ फिर एक बार जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि मामला फर्जी प्रतीत हो रहा है। हालांकि इसकी गंभीरता से जांच करायी जा रही है। मामले में सच्चाई पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें