फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम गांव के ही युवक ने किशोरी को झोपड़ी में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार सुबह थाने में तहरीर दी। उसका कहना है कि बुधवार शाम उसकी 16 वर्षीय बेटी किसी काम से गांव में किसी के घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे झोपड़ी में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों को उस ओर आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें