फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, हंगामा
विज्ञापन


हापुड़। नगर के फ्री गंज रोड स्थित एक अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। गुस्सा परिजनों ने महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मेरठ जिले के गांव पांची निवासी संदीप पुत्र नेपाल सिंह आरपीएफ में पश्चिम बंगाल में तैनात है। संदीप की शादी करीब एक साल पहले ही जनपद मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना तहसील क्षेत्र निवासी गीता (26) के साथ हुई थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे गीता को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे फ्री गंज रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर करीब दो बजे गीता को अस्पताल में भर्ती कराया। गीता ने ऑपरेशन ने बाद बेटे को जन्म दिया। लेकिन इसके बाद ही गीता की हालत बिगड़ गई और देर रात ही उसने दम तोड़ दिया। संदीप ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती। जिससे उसकी मौत हो गई। संदीप ने आरोप लगाया कि महिला चिकित्सक ने गलत तरीके से रुपये ऐंठने के लिए बड़ा ऑपरेशन किया। मौत की सूचना के बाद कुछ ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों की महिला चिकित्सक और अस्पताल के स्टाफ से नोकझोंक भी हुई। हंगामे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को शांत कराया और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदीप ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर चिकित्सकों के पैनल से गीता के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें