फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का फाइनेंस कंपनी पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का फाइनेंस कंपनी पर छापा
विज्ञापन


हापुड़। लोन दिलाने के पर लोगों के साथ ठगी करने वाली एक फाइनेंस कंपनी के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रेलवे रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि जनपद अलीगढ़ के गभाना तहसील क्षेत्र के जवां निवासी संजय पुत्र हरपाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके पास कुछ दिन पहले अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने छह लाख रुपये का बिना ब्याज पर लोन दिलाने की पेशकश की। इस बात पर रजामंदी होने पर फाइनेंस कंपनी ने फाइल चार्ज के नाम पर पांच हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद धीरे धीरे करके विभिन्न बहानों से कुल 34 हजार रुपये ले लिए। लेकिन इसके बावजूद उसे लोन नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी के निर्देश पर मंगलवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने रेलवे रोड स्थित कंपनी पर छापा मारकर चार लोगों को दबोच लिया। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कई लोगों से ठगी की बात स्वीकार की है। पकड़े गए आरोपियों में नरेंद्र पुत्र प्रकाश निवासी मोदीनगर, अपार चौधरी पुत्र अजय चौधरी निवासी शिवपुरी, रोहन दूबे पुत्र जैन दूबे निवासी अर्जुन गंज, मनीष पुत्र दिनेश निवासी सर्राफा बाजार शामिल हैं। इनके पास से दस्तावेज और मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें