फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फोन सुना और खाते से 99 हजार की रकम गंवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एक फोन सुना और खाते से 99 हजार की रकम गंवाई
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव खुडलिया निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने दो बार में 99 हजार रुपये की रकम उड़ा ली। पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया निवासी अबोध कौशिक ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका गांव में स्थित एक बैंक में खाता है। उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, कॉल करने वाले व्यक्ति ने खाता बंद होने की जानकारी देते हुए उससे मोबाइल पर आए ओटीपी के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद उसके खाते से दो बार में 99 हजार रुपये की रकम निकाल ली गई। खाते से पैसे निकलने का मेसेज मोबाइल पर आने के बाद उसे घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद उसने बैंक शाखा प्रबंधक को घटना की सूचना देते हुए थाने में तहरीर दी। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आईटी सैल के माध्यम से मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें