फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन से पीड़ित गर्भवती ने फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्रेशन से पीड़ित गर्भवती ने की खुदकुशी
विज्ञापन

--ससुराल और मायके वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने का विरोध किया
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। मोहल्ला आदर्श नगर में डिप्रेशन से पीड़ित चल रही गर्भवती शनिवार सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ससुराल और मायके वालों के विरोध के बाद भी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

गढ़ के मुहल्ला आदर्श नगर में शनिवार सुबह इमरान की गर्भवती पत्नी नाजरीन (35) अपने कमरे की छत में लगे कुंदे में फंदा डालकर उस पर झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पति इमरान बाजार से घरेलू सामान लेकर लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो छत के कुंदे में पड़े फंदे नाजरीन लटकी हुई है। इसके बाद इमरान ने शोर मचाया। शोर सुनकार आसपास के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने खिड़की तोड़कर फंदे पर झूल रही नाजरीन को नीचे उतार लिया और आनन फानन में चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका दो बच्चों की मां थी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कोतवाली ले आई। इसी दौरान नाजरीन के मायके वाले भी आ गए, जो ससुराल वालों के साथ कोतवाली को आ गए और शव का पोस्टमार्टम न कराने का आग्रह करने लगे। लेकिन पुलिस इससे पहले ही शव को पोस्टमार्टम कराने को भेज चुकी थी। इंस्पेक्टर दीपक त्यागी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असलियत सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें