फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में हुए सड़क हादसे में सिंभावली के युवक की मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी के सड़क हादसे में सिंभावली के युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। झांसी में हुए सड़क हादसे में सिंभावली के गांव नवादा निवासी युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव नवादा निवासी देवेंद्र सिंह का 35 वर्षीय बेटा कुशल बिसला मेरठ में पब्लिकेशन हाउस चलाता था। जो पब्लिकेशन में काम करने वाले विकास त्यागी निवासी हापुड़ के साथ 23 जनवरी को किसी काम से कानपुर गया था। वहां से वह दोनों झांसी और उसके बाद ललितपुर गए। 25 जनवरी को कुशल और विकास कार से सिंभावली वापस लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे जनपद झांसी की मोठ तहसील क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाईवे पर कुशल कार से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद कई पलटियां खाते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी। कुशल के छोटे भाई रमित ने बताया कि घटना में कुशल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास गंभीर रूप से घायल है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में झांसी रवाना हो गए। वहीं मौत की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। शनिवार को गमगीन माहौल में मृतक का ब्रजघाट गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें