फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में माथे पर गोली लगने से घायल हुए किसान ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमले में गोली लगने से घायल किसान ने तोड़ा दम
विज्ञापन

पांच जनवरी से मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। फसल की रखवाली करने के दौरान हुए जानलेवा हमले में माथे पर गोली लगने से घायल किसान ने मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मेरठ के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। किसान को पांच जनवरी की सुबह खेत में छिपे हमलावार ने गोली मारी थी।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलोनी का किसान राजकुमार उर्फ राजू ने गोली लगने से घायल होने के बाद भी मोबाइल से अपने बेटे मनुज को सूचना दी थी। जिस पर बेटे और परिजनों समेत मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से उसे गढ़ सीएचसी में भर्ती करा दिया था। लेकिन हालत चिंताजनक होती देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ को रेफर कर दिया था। एएसपी राम मोहन सिंह ने मौका ए वारदात का निरीक्षण कर आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार करने की हिदायत दी थी, जबकि घायल किसान के बेटे ने अपने ही खानदानी महेंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई थी। इंस्पेक्टर डालचंद सिंह का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की विवेचना की जा रही है, जिसमें हकीकत सामने आने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माथे की हड्डी तोड़कर गोली दिमाग में फंसने से नहीं बच पाई जान
- जानलेवा हमले में घायल होने के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले किसान राजकुमार के माथे की हड्डी तोड़कर गोली दिमाग में घुस गई थी, जिसको बाहर निकलने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ऑप्रेशन भी कर दिया था। लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि बाद में गंभीर संक्रमण फैलने से घायल किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें