फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के साथ सतलुज में समाए चालक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा(बिलासपुर)।
बरमाणा के समीप टैंकर सहित सतलुज नदी में समाए चालक का शव बरामद कर लिया गया है। चालक का शव मंगलवार को सतलुज नदी में ज्योरी पतन के पास बरामद किया गया है। शव को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की दी है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया कि ट्रक में और कितने लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह बरमाणा के पास एक टैंकर सतलुज नदी में जा गिरा था। मगर पानी का बहाव अधिक होने के कारण ट्रक और चालक दोनों का ही कोई सुराग नहीं लग पाया था। हालांकि चालक की खोज के लिए सुंदरनगर को गोताखोरों की टीम भी मौके पर बुलाई कई थी। मगर सतलुज नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण न ही ट्रक और न ही उसमें सवार लोगों का कोई सुराग लग पाया था। वहीं मृतक की पहचान राकेश कुमार (44) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी बलद्वाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया है। वहीं इस संबंध में मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल में लाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें