फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड के हमले से गोवंश की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सांड़ के हमले से गोवंश की मौत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सांड़ के हमले से किसान के घेर में बंध रहे गोवंश की मौत हो गई। इससे पहले भी सांड के हमले से दर्जनों पशु घायल हो चुके हैं। किसानों और पशुपालकों ने स्थानीय प्रशासन से सांड़ के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर में करीब दो सप्ताह से आवारा सांड़ का आतंक है। जो पालतू पशुओं पर हमला कर बुरी तरह घायल कर रहा है। रविवार की रात करीब 12 बजे किसान ननुवा लोदी के घेर में घुसकर सांड़ ने खूंटे से बंधी गाय पर हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। आवाज सुनकर किसान समेत उसके परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्होंने सांड को मौके से भगाया। लेकिन तब तक गाय की मौत हो चुकी थी। इससे पहले भी सांड़ नरेश चंद शर्मा, यागेंद्र तोमर, खुशीराम समेत कई किसानों के दर्जनों पशुओं पर हमला कर घायल कर चुका है। किसानों का कहना है कि पशुओं पर हमला करने के बाद सांड जंगल में भाग जाता है, ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन खूंखार सांड़ उनकी पकड़ में नहीं आ सका। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि मंगलवार को गांव में टीम भेजकर सांड़ को पकड़वा कर पशु संरक्षण गृह भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें