फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों की सिंचाई को लेकर भाइयों में मारपीट हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों की सिंचाई को लेकर भाइयों में हुई मारपीट
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। खेतों की सिंचाई करने को लेकर सगे भाइयों और उनके परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से एक बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से चिकित्सकों ने एक को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी हशरत और उसके भाइयों के खेतों पर सिंचाई के लिए साझे में नलकूप लगा हुआ है, जिससे सिंचाई करने के लिए तीनों भाइयों ने दिन तय किए हुए हैं। रविवार की रात हशरत और नफीस के बीच फसलों की सिंचाई को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दोनों पक्षों से नफीस, रहीश, हशरत, रिजमा और दानिश घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिंभावली पीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन पीएचसी में चिकित्सक न होने के चलते घायलों को गढ़ सीएचसी लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने रहीश को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ नीरज कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें