फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। हाइवे किनारे स्थित आरा मशीन (चिपर प्लांट) पर धावा बोलकर हथियारबंद बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर नकदी, बैट्री समेत अन्य सामान लूट लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र में हाईवे किनारे शुगर मिल के गन्ना यार्ड के पास स्थित गांव बक्सर निवासी मोहसिन का आरा मशीन (चिपर प्लांट) है। बुधवार की रात चार हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर चौकीदार महावीर को बंधक बना लिया। चौकीदार को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने आरा मशीन के कार्यालय में लगी तीन बैट्री, दो हजार रुपये की नकदी समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया। जिसके बाद चौकीदार से मारपीट कर बदमाश भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने मोहसिन को घटना की सूचना दी। मोहसिन ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें