फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूकबधिर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मूकबधिर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी मूकबधिर किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी और कार में खींचने का प्रयास किया गया। किसी प्रकार मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे छुड़ाया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की 15 वर्षीय पुत्री मूकबधिर है। बृहस्पतिवार रात किशोरी के माता-पिता नगर के एक अस्पताल में भर्ती अपने परिचित को देखने के लिए गए थे। घर पर किशोरी को अकेला देख दो युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों युवकों के उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे कार में खींच लिया।
विज्ञापन

इसी दौरान परिजन मौके पर पहुंचे और किशोरी को बचाया। परिजनों के आने पर आरोपी युवक भाग निकले। परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा साथी अभी फरार है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तार युवक रोहित पिछले काफी समय से मोहल्ले में ही किराये के मकान में रह रहा था। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें