बाबा साहेब के चित्र से शरारती तत्वों ने फिर छेड़छाड़ की
गढ़मुक्तेश्वर। आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार पर बने बाबा साहेब के चित्र पर कालिख पोतने वाले शरारती तत्वों ने दो दिन बाद फिर से चित्र को नुकसान पहुंचा दिया, जिसका पता लगते ही दलित समुदाय में व्याप्त रोष और भी बढ़ गया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डेहरा रामपुर के प्राइमरी स्कूल परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर रविवार की रात को शरारती तत्वों ने कार्यालय में रखे पोषाहार के पैकेट चोरी करने के बाद दीवार पर बनी बाबा साहेब के चित्र पर कालिख पोत दी थी, खबर मिलने पर पुलिस ने आनन फानन में चित्र पर लगी कालिख को साफ कराकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी, लेकिन दो दिनों तक भी पुलिस शरारती तत्वों का कोई सुराग नहीं लगा पाई। जिससे हौंसला बढ़ने पर शरारती तत्वों ने मंगलवार की रात में दोबारा बने बाबा साहेब के चित्र की दोनों आंखों से छेड़खानी कर फिर से माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। हालांकि दलित समुदाय की सूझबूझ और संयम से काम लेने पर शरारती तत्व अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए हैं। बसपा कार्यकर्ता रमेश जाटव ने बाबा साहेब के चित्र से छेड़खानी की घटना की थाने में सूचना देकर शरारती तत्वों की सुरागरसी कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।
एएसपी राम मोहन सिंह का कहना है कि शरारती तत्वों की सुरागरसी कर सख्त कार्रवाई की जोगी।