फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंदिग्ध परिस्थतियों में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत
विज्ञापन


धौलाना। बीती रात ट्रैक्टर के बंपर पर तौलिया बांधकर एक किसान ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसान द्वारा की गई आत्महत्या को लेकर गांव में कई प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। सूत्रों के मुताबिक गांव निवासी किसान का गांव में कई लोगों पर कर्ज था। बार-बार तगादा करने पर जब कहीं से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो अवसाद में आ गया। बीती रात उसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। यह समाचार गांव में आग की तरह फैल गई। मृतक के घर में दो बेटे व तीन बेटियां हैं। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने शनिवार सुबह-सवेरे ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि कुछ ग्रामीण इसे गृह क्लेश से जुड़ा मामला बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग अन्य चर्चाएं कर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें