फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन से छूने पर सरिये में करंट उतरा, किसान की मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तोड़ा मोहिउद्दीनपुर के किसान की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम निवासी किसान सुशील सिंह तोमर अपने प्लाट में मकान बनवा रहा था। उसके प्लॉट के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान सुशील सरिये को सीधा कर रहा था। इसी दौरान सरिया हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे सरिये में उतरे करंट से सुशील बुरी तरह झुलस गया। वहां मौजूद परिजन तुरंत सुशील को अस्पताल लेकर गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाले सुशील सिंह के दोनों बेटे भारतीय सेना में कार्यरत हैं, जबकि चारों बेटियों की शादी हो चुकी है। गमजदा परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही दिवंगत किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें