फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर सिंचाई करने गए युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर सिंचाई करने गए युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन


हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव ददायरा में शुक्रवार तड़के खेत पर सिंचाई करने गए युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। खेत पर निकले कुछ ग्रामीणों ने खेत में पड़े लहूलुहान शव को देखकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। एसपी डा. यशवीर सिंह सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
गांव ददायरा निवासी साहब सिंह का 24 वर्षीय इकलौता पुत्र सचिन सिवाग पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे सचिन खेत पर सिंचाई करने की बात कहकर घर से निकला था। दिन निकलने पर खेतों पर काम करने पहुंचे ग्रामीणों को सचिन का लहूलुहान शव दिखाई दिया। सचिन की कनपटी पर गोली मारकर हत्या की गई थी। युवक की हत्या की सूचना पर कोहराम मच गया। मौके पर एसपी डा. यशवीर सिंह, एएसपी राममोहन सिंह, सीओ राजेश कुमार व देहात थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता नहीं लगा सकी है। उधर, युवक की हत्या से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें