खटीमा क्षेत्र के मझरा फार्म श्रीपुर बिचवा निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर बहू पर मारपीट कर लहूलुहान करने का आरोप लगाया है। 70 वर्षीय महिला ने कहा है कि वह बेटे और बहू से अलग रहती है। आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने कमरे में बैठकर खाना खा रही थी। इसी बीच बहू ने आकर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने सरकारी अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।