युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शकरकुई निवासी एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि मोहल्ला शकरकुई निवासी इमरान के साथ बुधवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर मोहल्ला पुराना बाजार में कुछ युवकों ने बंधक बनाकर मारपीट की थी। इसमें इमरान लहूलुहान हो गया था। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शुहेब, आमिर, इमरान व वकील अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्र कर ली गई है। देर रात पुलिस ने आमिर व वकील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।