फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर लूट की झूठी सूचना का धौलाना पुलिस ने किया भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर लूट की झूठी सूचना का पुलिस ने किया भंडाफोड़
विज्ञापन


हापुड़। मुर्गी दाने से भरे कैंटर की लूट फर्जी निकली। धौलाना पुलिस ने इस लूट का खुलासा किया है। दरअसल, कैंटर अवैध शराब से भरा था। साथियों में आपसी विवाद के बाद एक गुट ने कैंटर को कहीं छिपा दिया था। जिसके बाद कैंटर मालिक ने थाने में कैंटर लूट का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पांच आरोपी फरार हैं।
पुलिस आफिस पर आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि 18 मई को बागपत के वसौद निवासी इस्तकार ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसका मुर्गीदाने से भरा कैंटर बदमाश लूटकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। धौलाना पुलिस ने सोमवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर इस कैंटर को ऑक्सफोर्ड चौराहे के पास से बरामद कर लिया। इसमें सवार चार लोग आरिफ पुत्र दीन मोहम्मद, राशिद पुत्र इब्राहिम ओढ़ापुर, जिला बागपत, इस्तकार पुत्र रासा वसौद जिला बागपत और अरशद पुत्र वासा निवासी कैराना शामली को गिरफ्तार कर लिया। कैंटर से 10 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब की 133 पेटी बरामद की। तस्करों से इको कार व एक तमंचा भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि इनके कुछ साथी फरार होने में कामयाब हो गए।
एसपी ने बताया कि ये लोग फर्जी बिल्टी पर अवैध शराब की तस्करी करते थे। शराब के मुनाफे के बंटवारे को लेकर कैंटर मालिक इस्तकार का साथियों से हरियाणा से बिहार जाते हुए विवाद हुआ था। जिसके बाद इस्तकार ने कैंटर लूट की झूठी एफआईआर दर्ज करायी। पुलिस फरार इखलाख, अकरम, इसरार, मनीष और अज्ञात तस्कर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें