फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन


हापुड़। शहर से मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक को मेरठ रोड पर एआरटीओ कार्यालय के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जोगीपुरा निवासी अनिल कुमार (30) पुत्र रतन सिंह मजदूरी करता था। सोमवार को वह हापुड़ में मजदूरी करने के बाद रात को घर लौट रहा था। रात हो जाने के कारण उसे कोई वाहन भी नहीं मिला। जिसके कारण वह पैदल ही मेरठ रोड से होता हुआ घर जा रहा था। जब वह देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत एआरटीओ कार्यालय के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनिल की शिनाख्त कर उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी। अनिल की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें