फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे खड़े हो रहे गन्ने के ट्रक आवागमन में बाधक

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे किनारे खड़े हो रहे गन्ने के ट्रक आवागमन में बाधक
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली में नेशनल हाइवे किनारे गन्ने के ट्रक खड़े होने से आवागमन में दिक्कत के साथ ही राहगीरों पर अनहोनी का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कदम उठाने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

सिंभावली में हाइवे किनारे गन्ने के ट्रकों की सुबह से लेकर दोपहर तक भरमार रहती है, जिससे दिल्ली-लखनऊ रूट पर आने जाने वाले वाहनों समेत उनमें सफर करने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं, आए दिन यही हालात रहने से राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना मजबूरी बनी हुई है। सड़क किनारे गन्ने से भरे वाहन खड़े होने से हाइवे पर सफर करने वालों को आवागमन में दिक्कत के साथ ही हादसों का खतरा भी मंडराया रहता है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस प्रशासन समेत संभागीय परिवहन निगम द्वारा कोई भी अभियान नहीं चलाया जा रहा है। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी और सीओ अशोक शुक्ल का कहना है कि इस संबंध में शुगर मिल प्रबंधन से वार्ता कर गन्ने से भरे वाहनों को हाइवे किनारे खड़ा न करने की कड़ी चेतावनी दी जाएगी, जिसका उल्लंघन होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें