उधार दी रकम मांगने पर जमकर पीटा
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला इमली वाला निवासी एक व्यक्ति की कुछ युवकों ने उधार में दिये गए दो सौ रुपये मांगने पर मारपीट कर दी। मारपीट में उसके शरीर पर गंभीर चोट लगी है। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायती पत्र में मोहल्ला इमली वाला निवासी रामकुमार ने बताया कि मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक पर उसके दो सौ रुपये उधार थे। 18 नवंबर को उसने रुपये वापस मांगे तो उक्त युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे तालाब के पास घेर लिया। जहां उन्होंने उसके साथ लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में उसके गुप्तांग पर भी गंभीर चोटें आयी हैं। किसी प्रकार परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह थाने गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि बाबूगढ़ पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।