डेढ़ लाख की चरस के साथ एक दबोचा
हापुड़। कोतवाली पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये की 150 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह चरस लेकर बिक्री के लिए घर से निकला था।
कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला नवीकरीम में एक व्यक्ति चरस बेचने का कार्य करता है और आज वह चरस को बेचने के लिए कहीं जाने वाला है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक व्यक्ति को दबोच लिया गया। व्यक्ति से पूछताछ करते हुए उसने अपना नाम साबिर उर्फ मंटूरी निवासी नवी करीम बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 150 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी इसे बेचने के लिए कहीं जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर ने सटीक सूचना दी।
उन्होंने बताया कि बरामद चरस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये के आसपास है। आरोपी बाहरी जिलों से चरस लाकर यहां सप्लाई करने का काम करता है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।