फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प:ट्रोल पंप से बाइक सवार दो बदमाशों ने 15 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 19एचपीआर पीएच- 11
विज्ञापन


पेट्रोल पंप से बाइक सवार बदमाशों ने 15 हजार लूटे

दिल्ली रोड पर एचपीडीए के पास स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने के बहाने दो बदमाशों ने सेल्समैन से 15 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान सेल्समैन ने दूसरे कर्मचारियों की मदद से एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है।

दिल्ली रोड पर बाईपास के पास संजीव गोयल का एचपी पेट्रोल पंप है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार दो बदमाश यहां पहुंचे। बदमाशों ने बाइक में सौ रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद एक बदमाश ने सेल्समैन राहुल से उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपये लूट लिये।
विज्ञापन


बदमाशों के पास हथियार न होने की आशंका के बाद सेल्समैन ने एक बदमाश को दबोच लिया। उसने नगदी बाइक सवार अपने साथी को थमा दी। दूसरे कर्मचारियों के आने पर बाइक सवार फरार हो गया। एक आरोपी को कर्मचारियों ने पकड़ कर जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रही है। पंप मालिक ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली निरीक्षक आरके सिंह का कहना है कि बदमाश बार बार अपना नाम बदल रहा है। सही जानकारी कर उसके साथी को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें