फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल वापिस मांगने पर हुए विवाद में युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल वापस मांगने के विवाद में युवक की हत्या
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। मोबाइल वापस मांगने पर हुए विवाद में गढ़ के युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के बड़े भाई ने पेट में छुरा घोंपने वाले पड़ोस के ही दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
गढ़ कस्बे के मोहल्ला सेगावाला में रहने वाले विक्रम (20) पुत्र स्व. मुनेश को सोमवार रात संत कबीरदास चौक पर बुलाकर पड़ोस के ही दो युवकों ने पेट में छुरा घोंपकर मौत के घाट उतार दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था, जहां से मंगलवार दोपहर विक्रम का शव वापस आया तो घर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई कपिल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उल्लेख किया है कि कुछ दिन पहले उसके भाई विक्रम ने अपना मोबाइल मोहल्ले के ही रविंद्र को दिया था। सोमवार शाम को विक्रम अपना मोबाइल वापस लेने गया था, जहां रविंद्र और अजय ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। इस दौरान पड़ोसियों ने मामला शांत करते हुए विक्रम को वहां से घर भेज दिया था। कपिल का कहना है कि सोमवार रात करीब नौ बजे उसका भाई विक्रम संत कबीरदास चौक पर घूमने गया था। इस दौरान अजय ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे दबोच लिया और फिर मौका पाकर रविंद्र ने पेट में छुरा घोंपकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर नामजद आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पेट में छुरा घोंपने वाले पड़ोस के ही दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें