फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की कैंटर के साथ तीन बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की कैंटर के साथ तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुदाफरा चौकी क्षेत्र से तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश चोरी किए गए कैंटर के फर्जी कागजात तैयार कर उसे गाजियाबाद में बेचने के लिए जा रहे थे। बदमाशों के पास से चोरी का कैंटर, तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है।
बाबूगढ़ थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बाबूगढ़ थाना प्रभारी बुधवार रात अपनी टीम के साथ किठौर रोड स्थित मुदाफरा चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन शातिर बदमाश चोरी का एक कैंटर लेकर उसे गाजियाबाद में बेचने के लिए जा रहे हैं। तभी पुलिस को किठौर की ओर से एक कैंटर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालक ने स्पीड बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने पीछा कर वाहन को रुकवा लिया। पुलिस ने उसमें सवार तीन लोगों को नीचे उतारकर उनकी तलाशी ली। इनके पास से पुलिस ने तमंचा, चाकू और कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम मुजाहिद निवासी ग्राम राधना थाना किठौर, जुल्फिकार निवासी गांव ललियाना थाना किठौर जिला मेरठ और मतलूब निवासी गांव सैना थाना सिंभावली जिला हापुड़ बताया। जांच में पता चला कि कैंटर भी चोरी का है और इसके फर्जी तरीके से तैयार किया गया रजिस्ट्रेशन और अन्य कागजात भी बरामद कर लिए। सीओ ने बताया कि तीनों शातिर बदमाश आपस में जीजा-साले हैं। उन्होंने कैंटर करीब पांच साल पहले पंजाब से चोरी किया था। जिसके बाद इसके इंजन व चेसिस नंबर को बदलवा दिया गया। कागज बनाने के लिए जुल्फिकार ने मदद की थी। कैंटर के सही नंबर की जांच पड़ताल करने के लिए फोेरेसिंक टीम की मदद ली जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मुजाहिद पर विभिन्न जिलों के थानों में करीब 17 आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें