फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता से 2.88 करोड़ की धोखाधड़ी, स्कूल डायरेक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता से 2.88 करोड़ की धोखाधड़ी, स्कूल डायरेक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन


गाजियाबाद। हॉस्टल बेचने के नाम पर भाजपा नेता से 2.88 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नेता ने दुहाई निवासी व्यक्ति और उसके दो बेटोें को नामजद कर सिहानी गेट थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका एक बेटा मुरादनगर थाना क्षेत्र में स्कूल संचालित करता है। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी व विधान पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नगला मोहन फिरोजपुर निवासी पवन कुमार सनमाइका के थोक व्यापारी और भाजपा किसान मोर्चा में कार्यकारिणी के सदस्य हैं। पवन कुमार के मुताबिक दुहाई निवासी कालूराम, उसके बेटे उमेश कुमार और संजय कुमार का दुहाई के खसरा नंबर-444 पर 5058 वर्ग मीटर जमीन पर हास्टल है। इस हास्टल में एक नामी इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट रहते हैं। उमेश कुमार दुहाई में विधान पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर हैं। पवन के मुताबिक यह हॉस्टल उन्होंने तीन करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके लिए नोटरी कराकर इकरारनामा भी दर्ज कराया गया था। उन्होंने कालूराम और उनके दोनों बेटों को कई बार में चेक और कैश के रूप में 2.88 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। इसके लिए उन्होंने अपनी खेती की जमीन भी बेच दी। इसके बाद भी उन्होंने रजिस्ट्री नहीं की। अब न रकम लौटा रहे हैं और न ही हॉस्टल की रजिस्ट्री कर रहे। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर उन्होंने कहा कि एग्रीमेंट पर फर्जी हस्ताक्षर कर उन्होंने रकम हड़प ली। तीनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पवन कुमार ने एसएसपी से शिकायत की। एसएपी के आदेश पर बीती चार जनवरी को कालूराम, उनके बेटे व स्कूल संचालक उमेश पाल व उनके भाई संजय के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएचओ सिहानी गेट संजय पांडेय का कहना है कि धोखाधड़ी के आरोपी उमेश पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें