फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी के घर हुई डकैती का खुलासा हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी के घर हुई डकैती का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़ पुलिस ने शनिवार रात करीब दस बजे अठसैनी नहर किनारे फुलड़ी मोड़ पर मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी के घर डाका डालने की बात कबूल की

है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हथियार समेत लूट की रकम और जेवरात बरामद की गई है।
गढ़ पुलिस ने शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे अठसैनी नहर किनारे फुलड़ी मोड़ पर मुठभेड़ के बाद

जहीन पुत्र इकबाल, साजिद पुत्र भूरे, महराज पुत्र मुकर्र्रम, नावेद पुत्र अनवार निवासी गांव बदरखा और रिजवान पुत्र फुरकान निवासी वैट को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, एक खोखा, एक मिस और चार जिंदा कारतूस, एक छुरा, दो डंडे बरामद किए गए हैैं।

पूछताछ के दौरान बदमाशों ने 18 जून की देर रात को बाग के रखवाले शब्बीर को बंधक बनाने के बाद गढ़ में पुरानी दिल्ली रोड पर रिटायर्ड फौजी जुल्फिकार उर्फ पप्पू के घर में डाका डालने की बात कबूल की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बदमाशों की निशानदेही पर रिटायर्ड फौजी के घर से लूटे गए सवा दो लाख में से 70 हजार की नकदी, सोने के दो कड़े, एक टीका, दो अंगूठी और दो झुमकेे भी बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि बदमाशों के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज की ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें