फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या में पांच नामजद, पति हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की हत्या में पांच नामजद, पति हिरासत में
विज्ञापन

रामनगर (नैनीताल)। तीन दिन पहले अपने पति की शिकायत करने पर महिला को जान गंवानी पड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला खताड़ी में छप्पर वाली मस्जिद के पास रहने वाले इसरार की शादी 17 साल पहले कबीर नगर मकान नंबर बी 13/60बी नई दिल्ली निवासी महबूब खान की बेटी नूरी फातमा उर्फ शहजादी के साथ हुई थी। पति की प्रताड़ना से परेशान शहजादी ने शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से पति की शिकायत की थी। इसकी भनक लगते ही पति भी मौके पर पहुंचकर झगड़ा करने लगा। इस कारण दोनों अपने घर लौट आए थे। जहां पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। हालत बिगड़ने पर वह उसे अस्पताल ले जाने लगा तो शहजादी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा था। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि कबीरनगर नई दिल्ली निवासी मृतका के भाई चमन अफलद वेद ने नामजद तहरीर दी है। इस आधार पर पति इसरार, ससुर कासिम, सास शाहिदा, देवर आसिफ, तालिब पर 302 आईपीसी के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति इसरार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें