फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क किनारे जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे रोड पर देर रात सड़क किनारे जा रहे एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति की रविवार देर शाम शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात रेलवे रोड पर एक व्यक्ति सड़क किनारे जा रहा था। तभी पीछे से आयी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। व्यक्ति बेहोश होकर सड़क पर गिर गया, जबकि कार सवार गाड़ी सहित फरार हो गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सिर में गंभीर चोट लगने के बावजूद व्यक्ति सड़क पर तड़पता रहा। कुछ लोगों ने उसे पास ही स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भर्ती कराने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सक ने व्यक्ति का उपचार करने से इंकार कर दिया। उसके बाद देरी से मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को गढ़ रोड स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया। समस्या यह है कि अभी तक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार शाम घायल की शिनाख्त सर्वेंद्र यादव निवासी पंचवती कालोनी के रूप में हुई है। घायल के पुत्र रोहित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें