फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से मारपीट कर हजारों की रकम लूट ली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किसान से मारपीट कर हजारों की रकम लूटी
- गाली गलौच का विरोध करने पर नशेड़ियों ने दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गाली-गलौच का विरोध करने से गुस्साए नशेड़ियों ने किसान से मारपीट कर दी। पीड़ित किसान ने हमलावरों पर हजारों की रकम लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव खागोई का करीमुद्दीन गांव बक्सर से मजदूर लेने आया था, तो रास्ते में शराब के नशे में धुत होकर वहां खड़े कुछ लोग गाली-गलौच करने लगे। जिसका विरोध करने पर नशेड़ियों ने उसे घेर लिया और लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि गाली देने के विरोध पर मारपीट करने वाले नशेड़ी उसकी जेब में रखी 20 हजार की रकम भी लूट ले गए हैं। पीड़ित का कहना है कि वह किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छूटकर भाग निकला और अपनी फरियाद लेकर थाने को आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के साथ ही अपनी रकम वापिस लौटाने की गुहार लगाई है। एसओ हरपाल सिंह का कहना है कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है, जिसमें सच्चाई सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें