फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गड्ढे में मिले गोवंश के अवशेष

Fri, 04 Jul 2025 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। शुक्रवार की शाम थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव कमरूद्दीननगर के जंगल स्थित गड्ढे में गोवंश के अवशेष मिले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को गड्ढे में दबाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम पुलिस को गांव कमरूद्दीननगर के जंगल में एक गड्ढे में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना दी थी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी पुलिस बल व पशु चिकित्सकों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान चिकित्सकों ने अवशेषों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए थे। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अवशेषों को गड्ढे में दबवा दिया। गोवंश के अवशेष मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए थे। यहां पर हिंदू कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पशु चिकित्सकों ने अवशेषों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से अवशेषों को गड्ढे में दबवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें