फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना कल तैयारी जोरों पर

Fri, 11 Dec 2015 08:49 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पद की मतगणना 13 दिसंबर को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच होगी, गढ़ में 40 और सिंभावली में 41 टेबिलों पर मतगणना की जाएगी। इन पर दस-दस कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


गढ़ ब्लॉक की मतगणना रेलवे रोड स्थित चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज और सिंभावली में आरएसके इंटर कॉलेज में मत पत्रों की गिनती होगी, इसके लिए गढ़ में 40 और सिंभावली में 41 टेबिलों की व्यवस्था की गई है।

प्रत्येक टेबिल पर दस-दस कर्मचारी तैनात रहेंगे। एसडीएम केबी सिंह का कहना है कि मतगणना के दौरान ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अथवा उनके एजेंट ही अंदर जा पाएंगे, जबकि मत पत्रों की गिनती का काम न्याय पंचायत स्तर पर किया जाना है।
विज्ञापन


उधर, पिलखुवा और धौलाना में राणा शिक्षा शिविर इंटर कॉलेज में मतगणना होगी। सीओ पिलखुवा डॉ प्रवीण रंजन ने बताया कि 13 दिसंबर को मतगणना होगी इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था  चाकचौबंद रखी गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी का जुलूस नहीं निकलने दिया जाएगा। जो निकालेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पद की मतगणना को लेकर शुक्रवार को प्रत्याशी अथवा उनके एजेंटों के पास बनाए गए। इसके चलते गढ़ और सिंभावली ब्लॉक पर दिनभर भीड़ लगी रही। भीड़ के साथ ही सड़क किनारे वाहनों का तांता लगने से गढ़-चौपला मार्ग की यातायात व्यवस्था प्रभावित रहा।

इसके चलते राहगीरों को लंबा फेर काटकर नक्का कुआं रोड, महमाई रोड और ठंडी सड़क से होकर आवागमन करना पड़ा। एसडीएम केबी सिंह का कहना है कि शुक्रवार(आज) को भी प्रत्याशी और उनके एजेंटों के मतगणना पास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें