फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट्रेक्टर ने निविदाओं का किया बहिष्कार

Mon, 17 Apr 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
कांट्रेक्टर ने निविदाओं का किया बहिष्कार - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन

विज्ञापन
कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रविवार को बैठक कर ठेकेदारों की खदान दरें नहीं बढ़ायी जाने तक समस्त विभागों से आमंत्रित निविदाओं के बहिष्कार का निर्णय लिया। कार्यकारिणी के चुनाव में विपिन कुमार को संरक्षक, ज्ञानेंद्र चौधरी को अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौधरी ने बताया कि रोड़ी, कोरसेंट, सीमेंट, रेत आदि के मूल्य प्राकरण की दरों से अधिक हो चुका है। इसमें निर्माण कराया जाना संभव नहीं है। खनन न होने से निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री ठेकेदारों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है,
विज्ञापन


कुछ खनन माफिया अधिक दरों पर निर्माण सामग्री विक्रय कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से ठेकेदारों की खदान दरें नहीं बढ़ायी जाने तक सभी विभागों द्वारा आमंत्रित निविदाओं के बहिष्कार का निर्णय लिया।

इस संबंध में शासन को भी पत्र भेजा है। उधर, एसोसिएशन के चुनाव में विपिन कुमार को संरक्षक, ज्ञानेंद्र चौधरी को अध्यक्ष, महेंद्र सिंह चौहान, हरेंद्र को उपाध्यक्ष, मुकेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष, रविंद्र कुमार गौड को सचिव,
विज्ञापन


राजेंद्र नागर को सह सचिव, प्रवीण कुमार को मंत्री, धर्मेंद्र कुमार को सह मंत्री, राजकुमार को संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में मूलचंद चौहान, देवेंद्र अग्रवाल, सुरेश त्यागी, अशोक कसाना, लोकेश त्यागी, राहुल, मनोज शर्मा, अरविंद शर्मा, मुकेश आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें