फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की सप्लाई ठप, भड़के लोग

Mon, 17 Apr 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडी कालोनी में चार दिन से पानी की सप्लाई ठप होने से परेशान लोगों का गुस्सा रविवार दोपहर फूट पड़ा। उन्होंने एकत्र होकर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द पानी की सप्लाई कराने की मांग उठाई।

रविवार दोपहर चंडी कालोनी के लोग एकत्र हुए। उन्होंने चार दिन से पानी न मिलने पर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि चार दिन से मोहल्ले में पानी की सप्लाई बिलकुल बंद है।
विज्ञापन


ऐसे में उन्हें पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। सुबह से सरकारी हैंडपंप पर लंबी लाइन लग जाती है। पानी की सप्लाई सही कराने के लिए मांग की चुकी है,
विज्ञापन


लेकिन नगर पालिका अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। प्रदर्शन करने में कमलेश, सीमा, असरफी, शांति, चंद्रो, कमलेश, बीना, प्रेम, सरिता, सुरेंद्र, वेदप्रकाश, सुशील, कृष्णपाल, सोनू, बंटी शामिल रहे। उधर, जलकल लिपिक जलशिव ने बताया कि पंप खराब है।

जिसे ठीक कराया जा रहा है। जल्द पानी की सप्लाई चालू करा दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें