फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के आने का सिलसिला तेज

Tue, 21 Feb 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
कांवड़ियों के जत्थे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार से कांवड़ में जल भरकर कांवड़ियों का गंतव्य को आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में कांवड़िया शहर से बम बम का उद्घोष करते हुए रवाना हुए।
विज्ञापन


24 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। ऐसे में हरिद्वार से जल लेकर कांवड़ियों के आने का सिलसिला तेज हो गया है। नगर से जत्थों के रूप में कांवडिया शहर से रवाना हो रहे हैं। इस दौरान शिवभक्तों का जोश देखते ही बनता है।

बम बम और भोले शंकर की जय के नारों के साथ शिव भक्त तेज कदमों से आगे बढ़ रहे हैं। इसके अलावा पैरों में छाले और दूसरी परेशानियों से कुछ कांवडिए परेशान दिखायी दिए।
विज्ञापन


इन कांवड़ियों में भी जोश की कोई कमी दिखायी नहीं दी। खुर्जा निवासी कांवड़िया शिव कुमार और हरेंद्र ने बताया कि वे 9 सालों से प्रतिवर्ष कांवड़ लेने जाते हैं। उनके साथ उनके दोस्तों का पूरा जत्था है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें