फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नकली मसालों की है भरमार

Mon, 20 Feb 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
हल्‍दी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नकली सरसों के तेल की तरह जिले में मसालों में भी मिलावट का कारोबार तेजी से बढ़ता जा रहा है। हापुड़ नकली मसालों की मंडी बन चुका है। यहां हर दिन कई कुंतल मिलावटी मसाले तैयार होते हैं और बिक्री के लिए दूसरे जिलों में भेजे जाते हैं।
विज्ञापन


हाल ही में प्रशासन ने तेल और रिफाइंड के नमूने लेकर सख्त रूख दिखाया था, लेकिन मिलावट केवल तेल या रिफाइंड तक ही सीमित नहीं है। सूत्रों के अनुसार मुनाफाखोर मसाले और दूसरे खाद्य पदार्थों में भी जमकर मिलावट कर रहे हैं।

होली से पहले मिलावट का धंधा और तेज हो गया है। मिलावटी मसालों के पैकेट पर किसी ब्रांड का नाम नहीं लिखा होता है। इनकी कीमत कम और यह 50 ग्राम से लेकर एक किग्रा तक के पैकेट में होते हैं। कम कीमत के कारण इसकी बिक्री अधिक होती है।
विज्ञापन


क्षेत्र की दुकानों पर धड़ल्ले से ऐसे मसालों की बिक्री हो रही है।  डॉक्टरों के अनुसार मसालों में स्वाद के लिए अजीनोमोटो का प्रयोग किया जाता है, जिसके बाद भूसी मिलाने पर मात्रा बढ़ जाती है।

नकली मसालों के उपयोग से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वहीं, एसडीएम मीनू राणा ने बताया कि होली से पहले शहर में सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग कराई जाएगी। मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें